Sonbhadra News : साजिद अली बने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के मंडल सचिव
उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा साजिद अली को उनकी खेलों के प्रति रुचि एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए मिर्जापुर मंडल का मंडल सचिव मनोनीत किया गया है।

sonbhadra
8:38 PM, March 9, 2026
आनंद चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव डा0 आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा साजिद अली को उनकी खेलों के प्रति रुचि एवं संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए मिर्जापुर मंडल का मंडल सचिव मनोनीत किया गया है । उन्होंने उम्मीद की है कि साजिद अली अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मिर्जापुर मंडल में हैंडबॉल खेल के विकास, प्रचार-प्रसार तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम करेंगे ।



