Sonbhadra News : सेफ़्टी टैंक का पटिया टूटा, दो बच्चों की मौत
विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में एक हादसे के बाद कोहराम मच गया । मंगलवार की शाम घर के पास खेलते समय दो बच्चे सेफ़्टी टैंक में गिर गए। जिससे दोंनो बच्चों की मौत हो गई।

सेफ्टी टैंक जिसमें बच्चे हादसे के शिकार हो गए
sonbhadra
9:23 PM, December 17, 2024
धमेंद्र गुप्ता (संवाददाता)
★ परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, गांव में छाया मातम
विंढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के केवाल गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। खेलते समय दोनों बच्चे अचानक सेफ्टी टैंक में गिर गए।
जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय अंकित पुत्र भगवान दास और 5 वर्षीय शौर्य पुत्र राधेश्याम निवासी केवाल गांव, घर के पास बने सेफ्टी टैंक पर खेल रहे थे। इसी दौरान सेफ्टी टैंक का ढक्कन अचानक टूट गया, जिससे दोनों बच्चे टैंक में गिर गए।
आवाज सुनकर दौड़े परिजन
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया और तत्काल निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक मनोज एक्का ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बच्चों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया और घटनास्थल पर पहुंचे लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देते नजर आए।
पोस्टमार्टम कराने से इनकार




