Sonbhadra News : सुरक्षा सप्ताह के दौरान सेफ्टी क्विज़ एवं डिजिटाइज़ेशन प्रतियोगिता का आयोजन
हिण्डाल्को रेणुकूट में सुरक्षा माह के दौरान सेफ्टी क्विज़ (सुरक्षा पहेली) प्रतियोगिता एवं डिजिटाइज़ेशन प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।

sonbhadra
6:52 PM, March 8, 2026
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । हिण्डाल्को रेणुकूट में सुरक्षा माह के दौरान सेफ्टी क्विज़ (सुरक्षा पहेली) प्रतियोगिता एवं डिजिटाइज़ेशन प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता संविदाकार कर्मचारी तथा हिण्डाल्को कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित की गई। फाइनल के लिए 4 टीमों को चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में ज्यूरी मेंबर के तौर पर रिडक्शन प्लान्ट के कामता प्रसाद गुप्ता मौजूद रहे।
संविदाकार सेफ्टी क्विज़ (सुरक्षा पहेली) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फेब्रिकेशन प्लान्ट टीम के विकास कान्त मौर्या (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल), राहुल कुमार गुप्ता (मेसर्स अवतार पेपर), अमरजीत शर्मा (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल), द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से यूटिलिटी प्लान्ट की टीम के त्रिभुवन प्रसाद, मेसर्स एस0 के0 कंस्ट्रक्शन, मनोज कुमार, मेसर्स सूर्या एसोसिएट्स, के0 के0 रॉय, मेसर्स भुल्लन और अल्युमिना प्लान्ट की टीम के अशोक (मेसर्स बजरंग कन्सट्रक्सन), अमित त्रिपाठी (मेसर्स हैमलमान), वरून (मेसर्स हैमलमान ) ने तथा तृतीय स्थान रिडक्शन प्लान्ट की टीम के हर्ष जायसवाल (मेसर्स अनिता स्क्रैप), अमरेन्द्र अकेला (मेसर्स चंद्रा इलेक्ट्रिकल ), अजीत मिश्रा (मेसर्स जायसवाल) प्राप्त किया।
हिण्डाल्को कर्मचारी सेफ्टी क्विज़ (सुरक्षा पहेली) प्रतियोगिता में फेब्रिकेशन प्लान्ट की टीम (हर्षवर्धन राज, उमेश मौर्या, आशीष कुमार पटेल) ने प्रथम स्थान, रिडशन प्लान्ट की टीम (मिस कीर्ति सिंह, अमित सिंह, पवन श्रीवास्तव) ने द्वितीय स्थान तथा एलुमिना प्लान्ट की टीम (आकाश डोंगरे, कुलदीप, उपेन्द्र चैधरी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, डिजिटाइजेशन एंड ऑटोमेशन इन सेफ्टी प्रतियोगिता में विभिन्न प्लांटों की चार टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतर्गत टीमों को डिजिटाइजेशन एवं ऑटोमेशन के द्वारा कार्यों को कैसे और सुरक्षित तथा सुगम बनाया जाये इस पर प्रस्तुतिकरण देना था। प्रतियोगिता के निर्णायक, सुरेन्द्र तिवारी, सुदर्शन अलाजंगी, महेश मांगरे, मधुस्मिता साहू एवं कमल किशोर के सम्मुख सभी टीमों ने अपना-अपना प्रस्तुतिकरण दिया। प्रस्तुतिकरण के आधार पर निर्णायकों ने रिडक्शन प्लांट के हेमंत लोढ़ा, हर्ष गर्ग, अंकित कुमार की टीम का चयन प्रथम पुरस्कार के लिए, फैब्रिकेशन प्लांट की अनामिका राजवंषी, जसप्रीत सिंह, अनुराग द्विवेदी की टीम को द्वितीय स्थान तथा अल्युमिना प्लांट के अंकित, निखिल, आमिर की टीम को तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का संचालन सुभादीप भटृटाचार्या ने एवं विजेता टीम की घोषणा सुरेन्द्र तिवारी ने की।




