Sonbhadra News : संरक्षा आयुक्त ने किया ओबरा डैम-फफराकुन्ड रेलखंड का निरीक्षण
संरक्षा आयुक्त (रेलवे) द्वारा रमना-सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 6 किमी लंबे नव-दोहरीकृत ओबरा डैम-फफराकुन्ड रेलखंड का निरीक्षण किया गया।

संरक्षा आयुक्त ने किया ओबरा डैम-फफराकुन्ड रेलखंड का निरीक्षण
sonbhadra
6:09 PM, January 10, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
० रमना-सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना अंतर्गत किया गया निरीक्षण
चोपन (सोनभद्र) । शुक्रवार को सुवोमोय मित्रा, संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी सर्किल, कोलकाता द्वारा शुक्रवार को धनबाद मंडल के रमना-सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 6 किमी लंबे नव-दोहरीकृत ओबरा डैम-फफराकुन्ड रेलखंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संरक्षा आयुक्त (रेलवे) ने पहले फफराकुन्ड से ओबरा डैम तक मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया । इसके उपरांत स्पेशल ट्रेन द्वारा फफराकुन्ड से ओबरा डैम तक स्पीड ट्रायल भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा एवं निर्माण विभाग तथा धनबाद मंडल के उच्चाधिकारीगण भी उपस्थित थे। विदित हो कि 160 किलोमीटर लंबे रमना-सिंगरौली दोहरीकरण परियोजना के तहत 154 किमी का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है । आज 6 किमी लंबे ओबरा-फफराकुंड रेलखंड के सीआरएस निरीक्षण के साथ ही यह परियोजना पूर्ण हो गयी। यह जानकारी सरस्वती चन्द्र मुख्य जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई|




