Sonbhadra News : बिजली समस्या को लेकर सबस्टेशन पहुंचे सदर विधायक, अधिकारियों को लगाईं फटकार
आठ दिनों से बिजली सप्लाई नहीं होने व ट्रीपिगं की समस्या को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने बिजली सबस्टेशन पहुंच कर अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आ रही समस्या को तत्काल सही करने की सख्त हिदायत दी।

sonbhadra
9:26 PM, May 21, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । आंधी-तूफान से बाधित हुई बिजली के कारण कुछ गांवों में आज भी आठ दिनों से बिजली सप्लाई नहीं होने व ट्रीपिगं की समस्या को लेकर वृहस्पतिवार को सदर विधायक भूपेश चौबे ने बिजली सबस्टेशन पहुंच कर अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आ रही समस्या को तत्काल सही करने की सख्त हिदायत दिया । अधिकारियों ने बताया कि लगभग पेड़ काटने में समस्या आ रही है, ज्यादातर गांवों की लाइट बहाल कर दिया गया । जिसे गम्भीरता से लेते हुए वन क्षेत्राधिकारी से बात कर पेड़ कटवाने की बात कहें, नौ दिनों से निगाई नौडीहा, चांचीकला, कुडवा, करहिया समेत दर्जनों गांवों में बिजली बाधित है, जिसे सुन सदर विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल बिजली बहाल कराने का हिदायत दिया, कहा कि इतनी उमस भरी गर्मी में बिजली बाधित होना बहुत खराब है, लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निरीक्षक के समय विभाग के एसी, एक्सीयन, एसडीओ, अवर अभियंता समेत मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, बृज कुमार जायसवाल, भोजराज कन्नौजिया, धीरेन्द्र पटेल, राजकुमार जायसवाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




