Sonbhadra news : स्वच्छता ही सेवा के तहत ग्रामीण खेल सम्मेलन आयोजित
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत एनटीपीसी रिहंद की ओर से सोनशक्ति स्टेडियम में ग्रामीण खेल सम्मेलन का आयोजन किया गया।

sonbhadra
6:09 PM, September 25, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर/सोनभद्र। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत एनटीपीसी रिहंद की ओर से सोनशक्ति स्टेडियम में ग्रामीण खेल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आईटीआई नकटू, आईटीआई अप्रेंटिसशिप टीम और पीएमआईएस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी और टग ऑफ वार कराए गए।
मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख (रिहंद) संजय असाटी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और टीम भावना का माध्यम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।




