घोरावल (सोनभद्र) । बृहस्पतिवार को नगर पंचायत घोरावल के सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील घोरावल की बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार ,बदलते बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका, पत्रकार उडपीड़न ,ग्रामीण पत्रकारिता सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष डॉक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने संगठन विस्तार पर व्यापक चर्चा की ।उन्होंने कहा कि जनपद में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका समाज के लिए काफी उपयोगी रही है ।ग्रामीण पत्रकार ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्रकाशित कर गांव की समस्याओं का जहां उजागर करते हैं वही आम लोगों के न्याय के लिए हमेशा आवाज बनते हैं। ऐसी स्थिति में पत्रकारों की सुरक्षा विचरणीय बिंदु है।इसके लिए संगठन को मजबूत करने और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए संगठन सतत संघर्ष करता रहेगा ।बैठक में पत्रकार इनामुल हक अंसारी, संतोष नगर, अरुण कुमार पांडे, गणेश देव पांडे, विजय अग्रहरी ,राम अनुज पांडे अपने विचार व्यक्त किया ।संचालन जिला महामंत्री अमरेश चंद ने किया । उक्त अवसर पर तहसील महामंत्री अभिषेक कुमार ने घोरावल तहसील इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रमुख रूप स तहसील कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ,दयाशंकर गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार मौर्य, प्रियांशु उमर उपस्थित रहे।