Sonbhadra News : 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का होगा आयोजन
28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिसमें 28 अक्टूबर को गोष्ठी, 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

sonbhadra
5:00 PM, October 27, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नंदलाल की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। जिसमें 28 अक्टूबर को गोष्ठी, 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडीयाद गांव में एक किसान परिवार में हुआ था वे जीवन भर किसान मजदूर और ग्रामीण भारत की आवाज बने रहे खेड़ा सत्याग्रह 1918 और बारदोली सत्याग्रह 1928 में उन्होंने किसानों का नेतृत्व किया बारदोली की सफलता के बाद देशवासियों ने उन्हे सरदार की उपाधि दी। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री के रुप में उन्होने देश की प्रशासनिक नींव मजबूत की। अखिल भारतीय सेवाओं की स्थापना में उनकी बड़ी भूमिका रही । जिन्हे देश की स्टीमफ्रेम कहा जाता है। उनका निधन 15 दिसंबर 1950 को हुआ। उन्हे 1991 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक कुमार मौर्या, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा निशान्त कुशवाहा, निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओम प्रकाश यादव,जिला मिडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा मौजूद रहे।




