Sonbhadra News : सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, नायब तहसीलदार की भूमिका पर उठे सवाल
हैरान करने वाली बात यह थी कि सुबह से ही उक्त जमीन पर एक व्यक्ति को कब्जा दिलाने के लिए तहसील अपने स्टाफ व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे ।

जमीन विवाद पर हंगामा करते लोग
sonbhadra
8:10 PM, December 20, 2024
शान्तनु कुमार
★ नायब तहसीलदार पर लगा सरकारी जमीन पर प्राइवेट व्यक्ति को कब्जा दिलाने का आरोप
★ महिलाओं ने किया हंगामा
★ अधिकारी पर मीडिया का फोन घनघनाया तो खिसक लिए अधिकारी
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क नगर पंचायत क्षेत्र में एक सरकारी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किये के मामले में माहौल गर्म हो गया । मामले में पेंच तब आ गया जब उक्त वार्ड नम्बर 3 की जमीन पर चुर्क नगर पंचायत ने भी अपना दावा ठोंक दिया । लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि सुबह से ही उक्त जमीन पर एक व्यक्ति को कब्जा दिलाने के लिए नायब तहसीलदार अपने स्टाफ व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे । नायब तहसीलदार को देखते ही पहले से जमीन पर दावा करने वाले भी पहुंचकर हंगामा करने लगे । धीरे-धीरे माहौल गर्म होने लगा । जब जानकारी मीडिया को हुई तो वे भी अधिकारी को फोन करने लगे । मामला फंसता देख अधिकारी मौके से खिसक लिए । जिसके बाद यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन सरकारी है और उस पर पहले से नगर पंचायत ने भी दावा ठोक रखा है तो अधिकारी किसी प्राइवेट व्यक्ति को कब्जा दिलाने किस आधार पर चले गए । फिलहाल मौके पर कब्जे का सामान पड़ा हुआ है लेकिन अब देखने वाली बात यह है कि विवादित भूमि के लिए प्रशासन क्या निर्णय लेता है ।




