Sonbhadra News : देश की प्रगति में वरिष्ठ जनों की भूमिका अहम - भूपेश चौबे
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे 'सेवा, सुशासन और संकल्प' अभियान के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे ने क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं वरिष्...

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 कुसमाकर श्रीवास्तव को भेंट करते सदर विधायक भूपेश चौबे.....
sonbhadra
3:32 PM, June 11, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे 'सेवा, सुशासन और संकल्प' अभियान के तहत सदर विधायक भूपेश चौबे ने क्षेत्र के प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जनों के साथ संवाद कर देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
अभियान के क्रम में विधायक ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 कुसमाकर श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाल सोनी तथा शिवशंकर गुप्ता से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने देश में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक को शुभकामनाएं दीं साथ ही समाज और क्षेत्र के विकास से जुड़े अपने अनुभव एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि "मोदी सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल विकास, सुशासन और जनविश्वास का प्रतीक रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम आज देशभर में दिखाई दे रहे हैं।"
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि "वरिष्ठ नागरिक किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। उनके अनुभव, ज्ञान और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मानित लोगों के सानिध्य में पहुंचकर न केवल प्रेरणा मिलती है, बल्कि जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की भावना के साथ कार्य कर रही है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। वरिष्ठ जनों के सुझाव और आशीर्वाद विकास की इस यात्रा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, अमन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




