Sonbhadra News : रॉबर्ट्सगंज कोतवाल लाइन हाजिर, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह को मिली कमान
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रॉबर्ट्सगंज थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि दुद्धी.....

एनिमेटेड फोटो.....
sonbhadra
7:01 PM, August 23, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रॉबर्ट्सगंज थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि दुद्धी थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को रॉबर्ट्सगंज थाने की कमान सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह का दुद्धी से स्थानांतरण करते हुए रॉबर्ट्सगंज थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, रॉबर्ट्सगंज के वर्तमान प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा को विभागीय कार्यों के अनुपालन में लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह को दुद्धी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।




