Sonbhadra News : प्राइवेट बस की मनमानी से रोडवेज चालक परेशान, यात्री बैठाने को लेकर अक्सर करते हैं कहासुनी
वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर संचालित प्राइवेट बस के चालक व परिचालक स्टाफ की मनमानी से रोडवेज चालक परेशान हैं। प्राइवेट बस के स्टाफ हाइवे पर यात्रियों बैठाने के लिए करते अक्सर कहासुनी करते हैं।

sonbhadra
8:15 PM, November 29, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर संचालित प्राइवेट बस के चालक व परिचालक स्टाफ की मनमानी से रोडवेज चालक परेशान हैं। प्राइवेट बस के स्टाफ हाइवे पर यात्रियों बैठाने के लिए करते अक्सर कहासुनी करते हैं।
वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर यात्रियों को आवश्यकता अनुसार एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने जाने के लिए यात्री परिवहन की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोडवेज बसों का और वाहन स्वामियों द्वारा प्राइवेट बस का भी संचालन कराया जा है ।ज्यादातर यात्री अपने सुविधा अनुसार आगे पहुंची बस और निर्धारित समय पर यात्रा पूरा करने वाले साधन को ही पसंद करते हैं। शक्तिनगर वाराणसी व मिर्जापुर मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ जाने से यात्रियों को बैठने के लिए प्राइवेट बस स्टॉप के रवैये से लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ती है । रोडवेज बस के चालक जैसे ही बस स्टैंड पहुंचने वाले होते हैं कि उससे पहले पीछे से आने वाली प्राइवेट बस के स्टाफ अपनी बस से रोडवेज बस को आगे से छेक कर यात्रियों को बैठाने का प्रयास करना शुरू कर देते हैं जिसको लेकर अक्सर नोंकझोंक कहासुनी का मामला देखने को मिलता है।
ऐसा ही एक मामला बीते शुक्रवार को देखने को मिला हाथीनाला की तरफ से जा रही एक रोडवेज बस को उसी दिशा से पीछे से आ रही प्राइवेट बस के चालक व स्टाफ ने हाईवे पर ही अपने बस से छेक लिया और रोडवेज बस को आगे नहीं जाने दिया जा रहा था यात्रियों को अपनी प्राइवेट बस में बैठाने के लिए विवश करने को लेकर दोनों बस के स्टाफ में डाला स्टैंड के पास पहुंचते ही बहस होने लगी प्राइवेट बस स्टाफ के मनमानी रवैये के आगे रोडवेज कर्मचारी बेबस नजर आते दिखे।




