Sonbhadra News : ट्रक में रोडवेज बस ने पीछे से मारी टक्कर, चालक सहित कई यात्री चोटिल
कस्बे के फ्लाईओवर पर सोनभद्र से वाराणसी जा रही परिवहन निगम की बस ने आगे जा रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, अचानक हुई टक्कर से कई सवारियों के सिर और चेहरे आगे की सीट से टकरा कर चोटिल हो गये।

sonbhadra
6:49 PM, April 1, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । कस्बे के फ्लाईओवर पर सोनभद्र से वाराणसी जा रही परिवहन निगम की बस ने आगे जा रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, अचानक हुई टक्कर से कई सवारियों के सिर और चेहरे आगे की सीट से टकरा कर चोटिल हो गये। वहीं अगला हिस्सा दबने के कारण चालक सीट में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद सभी को अपने गंतव्य भेज दिया गया । इस घटना में चालक श्याम सुंदर मिश्र पुत्र चंद्रशेखर मिश्र निवासी सैदपुर गाजीपुर, अलीशा खान पुत्री बाबूखान निवासी राबर्ट्सगंज, बिष्णु कुमार मौर्य पुत्र विजय नारायण मौर्य निवासी इंदिरा नगर चंदौली, नेहा सिंह पुत्री जयनारायण सिंह, निवासी हिंडाल्को कालोनी रेनुकूट, स्मृति निवासी राबर्ट्सगंज, अशोक केशरी पुत्र स्व रमेश केशरी निवासी राबर्ट्सगंज, अख्तरी बेगम पत्नी जमील शाह, हमीद नगर राबर्ट्सगंज को चोटें आयी हैं अन्य मामूली रूप से घायल मौके से ही दूसरी बस में सवार हो कर अपने गंतव्य को चले गये।




