Sonbhadra News : रोड़वेज बस और हाइवा में टक्कर, एक यात्री घायल
हाथीनाला थाना अन्तर्गत रानीताली क्षेत्र में बुधवार की देर शाम रोड़वेज बस व हाईबा की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। घटना के सम्बंध में बताया गया कि रेनूकुट-हाथीनाला मार्ग पर लगभग तीन घंटा तक जाम लगा
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
11:53 PM, December 18, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना अन्तर्गत रानीताली क्षेत्र में बुधवार की देर शाम रोड़वेज बस व हाईबा की टक्कर में एक यात्री घायल हो गया। घटना के सम्बंध में बताया गया कि रेनूकुट-हाथीनाला मार्ग पर लगभग तीन घंटा तक जाम लगा रहा । ऐसे स्थिति में हाथीनाला -रानीताली के बीच मार्ग को वनवे कर दिया गया।शाम छह बजे के बाद डाला की तरफ से रोड़वेज बस अनपरा की ओर जा रही थी उसी समय वनवे मार्ग पर हाथीनाला के तरफ से हाईबा गाड़ी आ रहा था, जिसमें दोनो गाड़ियो की आपस में टक्कर हो गया।घटना में बस यात्री लालबहादुर गुप्ता निवासी रणहोर अनपरा घायल हो गया।जिसे पुलिस द्वारा पास के निजी चिकित्सक के यहा उपचार कराकर दूसरे वाहन से अनपरा भेजवाया गया।बस में सवार सभी यात्रियो को दूसरे बस से उनके गंतब्य स्थान तक भेजा गया।बस सवार कुछ अन्य यात्रियो को भी हल्की फुल्की चोटे लगी थी।




