Sonbhadra News : UGC के सवाल से बचते नजर आये रालोद प्रदेश अध्यक्ष, कहा- अभी टिप्पणी करना सही नहीं
Gen-Z और Gen-Alfa के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Gen-Z को लेकर उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट है कि जेनेरेशन गैप को भरना चाहिए। क्योंकि दुनिया में सोच बहुत तेजी से बदल रही है।

sonbhadra
8:18 PM, September 20, 2026
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि UGC पर सरकार बातचीत कर रही है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना सही नहीं है। उन्होंने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर कहा कि उनकी पार्टी इसके पक्षधर है और उनकी पार्टी ने टिकट दिया भी था। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की समस्या को वे लेकर उपर नेतृत्व के पास जायेंगे। सीट बंटवारे पर अभी कोई बातचीत नहीं हुआ है। लेकिन हम 2022 से बेहतर करेंगे। पूर्वांचल राजनीति को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने कहा कि यहाँ लोग बहुत सजग हैं। चौधरी चरण सिंह के राजनीति के बाद काफी समय से स्थान खाली है। तमाम सर्वे रिपोर्ट में गठबंधन की स्थिति बेहतर न होने के सवाल पर कहा कि हम और मेहनत करेंगे।
पिछले कुछ महीनों में कई पुलों में दरारें आ गयी, इस पर केशव मौर्या का बयान कि टूटेगा तो बनेगा के सवाल पर कहा कि इसका जबाब भी वही देंगे।
Gen-Z और Gen-Alfa के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि Gen-Z को लेकर उनकी पार्टी का रुख स्पष्ट है कि जेनेरेशन गैप को भरना चाहिए। क्योंकि दुनिया में सोच बहुत तेजी से बदल रही है।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमेश दुबे, सोनभद्र बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बंशीधर पांडेय, रिंकू अग्रहरि, ओम प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, आजाद राय, अवधेश सिंह, तेजबहादुर पटेल, आनंद तिवारी, सुधीर पांडेय, उदय प्रकाश पटेल, इबरार अली, सूरज चौबे जी, मुरली चौहान, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




