Sonbhadra News : एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी ग्यारहवीं की रितिका गुप्ता
मिशन शक्ति अभियान के छात्राओं, महिलाओं को जागरूक करने के क्रम में भारतीय इंटर कालेज विंढमगंज की ग्यारहवीं की छात्रा रितिका गुप्ता को सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया

सोनभद्र
5:20 PM, October 10, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। सरकार के निर्देश पर चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भारतीय इंटरमीडिएट कालेज की कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा रितिका गुप्ता पुत्री पवन गुप्ता को विंढमगंज थाने का एक दिन का प्रभारी बनाया गया। इस दौरान थाने में झगड़ा ,भूमि , परिवारिक विवादों के कई मामले आए, जिसे रितिका ने अपने विवेक से निस्तारित करा दिया।
इस दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पलिस को कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। पुलिस कैसे लोगों की मदद करती है इससे छात्राओं और महिलाओं को परिचित कराना है। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान से महिलाओं का उत्पीड़न रुकेगा और महिलाएं अपने अधिकारों को प्रति जागरूक हो सकेंगी।




