Sonbhadra news : रिहंद बांध का जलस्तर 871.8 फीट, एक फाटक खुला
पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर शनिवार सुबह 871.8 फीट पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से बांध में पानी की आवक कम हुई है।

sonbhadra
9:51 AM, September 5, 2026
मनोज वर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर शनिवार सुबह 871.8 फीट पहुंच गया। कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से बांध में पानी की आवक कम हुई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) से मिले इनपुट के आधार पर फिलहाल एक फाटक से पानी की निकासी की जा रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइन लगातार चल रही हैं और विद्युत उत्पादन जारी है। एक फाटक व टरबाइनों के माध्यम से करीब 29 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।




