Sonbhadra News : अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन से गिरा सवार, गंभीर रूप से घायल
डाला चौकी क्षेत्र के रेक्सहवां स्थित राष्ट्रीय जूनियर हाईस्कूल के पास बुधवार को एक लुना सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय चौकी क्षेत्र के रेक्सहवां स्थित राष्ट्रीय जूनियर हाईस्कूल के पास बुधवार को एक लुना सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े व्यक्ति को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और डाला चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता देखाते हुये तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से एम्बुलेंस द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,चोपन भिजवाया गया।
वार्ड संख्या-8 के सभासद प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने घायल के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल की पहचान अभय प्रसाद (48 वर्ष) पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी बिल्ली जक्शन के पास के रूप में की।
सम्बंधित खबर
अपना जिला