चुर्क। अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र जनपद में शांति व कानून व्यवस्था सहित अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन पुलिस लाइन चुर्क में समीक्षा बैठक की गई।अपराध समीक्षा गोष्ठी अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी थाना प्रभारियों को महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, सनसनीखेज वारदातों के अभियुक्तों जैसे हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ तस्करी, वाहन चोरों, मादक पदार्थ तस्करों, के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर की अभियुक्तों की धारा 14(1) अंतर्गत संपत्ति सीजर करने, शासन द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय चिन्हित सनसनीखेज अपराधों के 20 वादों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने, ऑपरेशन दृष्टि के तहत पब्लिक से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक सीसीटीवी कवरेज कराने, ओवर लोड वाहनों के अवैध संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने, सभी मुख्य बाजार/मार्गों, चौराहों एवं हाइवे पर रात्रि गश्त एवं प्रभावी चेकिंग करने, IGRS पोर्टल पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्रों का भली-भाँति अवलोकन कर उनमें निष्पक्ष जांच करने तथा समय से उनको निस्तारित करने, थानों पर महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से संचालित अभियान के अन्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ती दीदी” के माध्यम से आउटरीच प्रोग्राम चलाकर जनता को लगातार जागरूक करते हुए प्राप्त निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने तथा साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्कूलों/कॉलेजो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालक/बालिकाओं व उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों की विभिन्न प्रकार की घटनाओं जैसे – ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, एटीएम क्लोनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देने के सम्बन्ध में गोष्ठी में उपस्थित समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना-प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये सोशल मीडिया निगरानी सोशल मीडिया टीम द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जाए । किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्टों के प्राप्त होने पर उच्चाधिकारियों को संज्ञानित करते हुए तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए ।