Sonbhadra News : आधी आबादी का सम्मान, मोदी सरकार की पहचान - पुष्पा सिंह
भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सवेरा कैंपस से शुरू होकर विवेकानंद प्रेक्षागृह तक निकाली गई......

भाजपा के नारी शक्ति अधिनियम कार्यक्रम का दृश्य......
sonbhadra
8:50 PM, April 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । भारतीय जनता पार्टी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सवेरा कैंपस से शुरू होकर विवेकानंद प्रेक्षागृह तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। रैली को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित सदर विधायक भूपेश चौबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूरे मार्ग में नारी शक्ति-देश की शक्ति जैसे नारों से माहौल गूंजता रहा।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम - भूपेश चौबे
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिससे महिलाओं को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय उनकी भागीदारी को और मजबूत करेगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व योजना, मिशन इंद्रधनुष, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना और आयुष्मान योजना जैसी योजनाएं महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।"
आधी आबादी का सम्मान, मोदी सरकार की पहचान - पुष्पा सिंह
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी पर जो विश्वास जताया है, वह अभूतपूर्व है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान को नई ऊंचाई देने वाला कदम है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार की नीतियां उन्हें और मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।"
महिला मोर्चा ने दिखाई ताकत -
रैली के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक एवं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान ईशिका पांडेय, मंजू गिरी, गुडिया त्रिपाठी, कुसुम शर्मा, रंजन पांडेय, आशा विश्वकर्मा, रीतु अग्रहरी, कविता यादव, तारा, अनन्या सिंह, अपर्णा, आंचल मौर्य समेत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



