Sonbhadra news : पुलिस विभाग में फेरबदल, चार निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने चार निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं।

sonbhadra
7:08 PM, September 16, 2026
शांतनु कमार
सोनभद्र। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने चार निरीक्षक/उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को प्रभारी यूपी-112/मीडिया सेल, मनोज कुमार को प्रभारी सीसीटीएनएस/नारकोटिक्स सेल और उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को चुनाव सेल/फिंगर प्रिंट शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक अतुल कुमार पटेल को थाना बभनी भेजा गया है। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।




