Sonbhadra News : कांग्रेस की सरकार बनी तो आरक्षण हो जाएगा समाप्त - बी0एन0 गुप्ता
विदेश में सांसद राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए एक बयान पर भाजपा बिफर पड़ी है। आज रॉबर्ट्सगंज में भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र बी0एन0 गुप्ता ने कहा कांग्रेस ओबीसी, अनूसूचित..

sonbhadra
1:44 PM, September 18, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सांसद राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष
सोनभद्र । विदेश में सांसद राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए गए एक बयान पर भाजपा बिफर पड़ी है। आज रॉबर्ट्सगंज में भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र बी0एन0 गुप्ता ने कहा कांग्रेस ओबीसी, अनूसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। अब वह पूरे देश में इसी तरह का काम करने का सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को कभी ऐसा नहीं करने देगी।
वहीं जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के रहते हुए वे ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन राहुल गांधी के बयान पर वे चुप्प है, इससे साफ जाहिर होता है कि अखिलेश भी पिछड़ो के आरक्षण समाप्त करने की साजिश में सहयोग कर रहे हैं।




