वहीं जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि "जनपद की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए 6.73 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन द्वारा प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए यूपीआरएनएसएस को निर्माण एजेंसी नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सतत प्रयासों का परिणाम है कि तियरा स्टेडियम अब आधुनिक स्वरूप में विकसित होने जा रहा है। इससे न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि जनपद में खेल गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। जीर्णोद्धार योजना के तहत स्टेडियम की पवेलियन बिल्डिंग की मरम्मत, क्षतिग्रस्त छत का जीर्णोद्धार, वॉलीबॉल कोर्ट में सिंथेटिक फ्लोरिंग, बाउंड्रीवाल पर कंटीले तारों की फेंसिंग, दर्शक दीर्घा का सुदृढ़ीकरण, छात्रावासों एवं स्टेडियम भवन का रंग-रोगन, बास्केटबॉल और टेबल टेनिस कोर्ट का निर्माण, जल निकासी के लिए नाली निर्माण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की व्यवस्था कराई जाएगी।"