गिरफ्तार अभियुक्त मध्य प्रदेश के रायसेन निवासी भीम सिंह (52वर्ष) पुत्र दवार, प्रयागराज निवासी आनंद बंजारा (35वर्ष) पुत्र भीम सिंह बंजारा, सिपाही लाल (25वर्ष) पुत्र केश बंजारा निवासी ग्रा0 सेमरा, मध्यप्रदेश के कटनी निवासी तान सिंह (35वर्ष) गोड़ पुत्र मान सिंह गोड़, मध्य प्रदेश के रायसेन निवासी दुर्योधन पुत्र अनुप मोगिया, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद निवासी कांजिरा बंजारा (22वर्ष) पुत्र मंगल बंजारा के अंतरप्रांतीय कच्छा-बनियान गैंग से जुड़े होने की पुलिस ने पुष्टि की है। वहीं मौके का फायदा उठाकर कटनी मध्य प्रदेश निवासी आजाद पुत्र अंगुरिया, बीना मध्य प्रदेश निवासी राका, गोविंदा, गब्बर,काला पुत्र राका, कटनी मध्य प्रदेश निवासी सुकरिया पुत्र मेहलाल, गुना मध्य प्रदेश निवासी दिनेश उर्फ जिगर पुत्र संता, प्रयागराज निवासी दिनेश पुत्र भोपाली, गुना मध्य प्रदेश निवासी पपड़ियापुत्र पातेल फरार हो गए हैं।