Sonbhadra News : इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए यहां कराएं पंजीकरण
इच्छुक पुरुष एवं महिला धावक प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत 42.195 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन तथा 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी।

फाइल फोटो
sonbhadra
1:29 PM, November 12, 2026
शान्तनु विश्वास
सोनभद्र । खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता एवं प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रयागराज में 19 नवम्बर को 41वीं अखिल भारतीय प्रियदर्शिनी इंदिरा मैराथन एवं हाफ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इस मैराथन में जनपद सोनभद्र के इच्छुक पुरुष एवं महिला धावक प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत 42.195 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन तथा 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ आयोजित की जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी इच्छुक धावकों से अपील की है कि वे अपना पंजीकरण जिला खेल कार्यालय, विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में संपर्क कर कराएं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2026 निर्धारित है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीकरण हेतु www.indiramarathon.co.in पर भी आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के सभी युवा खिलाड़ियों एवं धावकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें तथा जनपद सोनभद्र का नाम रोशन करें।




