Sonbhadra News : अर्धरात्रि में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, दबकर वृद्ध की मौत
विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार में खपड़ैल के मकान के भरभरा कर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

sonbhadra
11:42 AM, August 8, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलवार में खपड़ैल के मकान के भरभरा कर गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक मुनेश्वर कन्नौजिया पुत्र मानदेव उम्र लगभग 62 वर्ष निवासी फुलवार ने नित्य दिन के भाति कहा पीकर अपने कच्चे की खपड़ैल मकान में सोया हुआ था कि बुधवार के अर्धरात्रि में अचानक मकान गिरने से मलबे के नीचे दब गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जोर की धड़ाम की आवाज सुनकर परिजन एकाएक जगे तो देखा कि आगे के हिस्से का पूरा मकान गिर गया है।परिजनों का ध्यान जब बाहर के ढाबे में सोए वृद्ध की तरफ गया तो अनहोनी की आशंका से दहाड़ मार कर रोने लगे।
परिजनों का शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोगों की मदद से मलवा हटाया गया तथा काफी मसक्कत के बाद वृद्ध को निकाला गया तबतक उसके प्राण पखेरू उड़ चके थे।
अलसुबह ग्राम प्रधान दिनेश यादव की सूचना पर मौके पर पहुचे दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव कानूनगों लेखपाल व विंढमगंज पुलिस ने पहुच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। तहसीलदार ने परिवार के लोगो को सांत्वना देते हुए भरोसा दिया कि शासन के तरफ से हर सम्भव सहायता प्रदान किया जायेगा।
बता दें कि उक्त मृतक ब्यक्ति गरीब किसान हैं किसी प्रकार खेती किसानी व मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करता था जिसके दो पुत्र है।ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव ने अधिकारियों को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि फुलवार ग्राम पंचायत में लगभग सैकड़ों गरीबो का घर इससे भी जर्जर स्थिति में है जो इस बारिश के मौसम में कब गिर जाय इसका कोई पता नही हैं जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा हैं।जिसे संज्ञान में लेने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग किया हैं।




