Sonbhadra News : रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच गिरा कच्चा मकान
कल रात से हो रही बारिश में कच्चा मकान दरक गया। गुरूवार भोर में मकान पूरा ढह गया। गनीमत रही कि उस समय पूरा परिवार बाहर था, इससे जनहानि से बच गए। लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान दब गए ।

sonbhadra
10:18 AM, August 8, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
० गृहस्थी का सामान दबने से नुकसान
० बचे सामान को परिवार ने पड़ोसी के घर पर रात बिताई है
सलखन (सोनभद्र) । ग्राम पटवध के बसकटवां टोले की निवासी संजय कुमार उर्फ सोनू चेरो मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण कर रहे हैं। संजय कुमार अपनी पत्नी प्रेमा देवी व चार बेटे बेटियों रोशनी, शिवम्, सत्यम, शिवांश के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। कल रात से हो रही बारिश में कच्चा मकान दरक गया। गुरूवार भोर में मकान पूरा ढह गया। गनीमत रही कि उस समय पूरा परिवार बाहर था, इससे जनहानि से बच गए। लेकिन गृहस्थी का पूरा सामान दबने से परिवार का बड़ा नुकसान हुआ है। बुधवार की रात परिवार ने पड़ोसी के घर पर सामान रखकर बिताई है। संजय कुमार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बताया कि उसे सरकारी आवास योजना का भी लाभ नहीं मिला है। लेखपाल चन्दन शर्मा को फोन पर सूचना समाजसेवी आशुतोष गुप्ता द्वारा दिया गया है। कहा गया है कि मौके पर आकर मुआयना कर नुकसान का आंकलन कर आपदा कोष से सहायता दिलावाने का कष्ट करें।




