Sonbhadra News : बीना में आज दहन हुआ रावण, जय श्री राम के लगे नारे
इस आयोजन को लेकर बीना, कृष्णशिला सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं आवासीय परिसर के लोगों ने सहभागिता की।

sonbhadra
10:32 PM, October 21, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । एनसीएल बीना परियोजना के बीना स्टेडियम में बुधवार, 21 अक्टूबर को श्रीराम जी की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन को लेकर बीना, कृष्णशिला सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं आवासीय परिसर के लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में एनसीएल बीना परियोजना के महाप्रबंधक पी. के. जाना, कृष्णशिला परियोजना के महाप्रबंधक आर. एस. भसोनभद्र। एनसीएल बीना परियोजना के बीना स्टेडियम में बुधवार, 21 अक्टूबर को श्रीराम जी की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन को लेकर बीना, कृष्णशिला सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं आवासीय परिसर के लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में एनसीएल बीना परियोजना के महाप्रबंधक पी. के. जाना, कृष्णशिला परियोजना के महाप्रबंधक आर. एस. भदौरिया तथा WCL के सीनियर एडवाइजर एस. पी. सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में प्रभु श्रीराम की आरती की गई और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम के जयघोष के बीच रावण दहन किया गया।
रावण दहन के दौरान स्टेडियम में मौजूद लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बीना एवं कृष्णशिला आवासीय परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया। पूरा परिसर धार्मिक उत्साह और श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। तथा सीनियर एडवाइजर एस.पी. सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों की उपस्थिति में प्रभु श्रीराम की आरती की गई और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम के जयघोष के बीच रावण दहन किया गया।
रावण दहन के दौरान स्टेडियम में मौजूद लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बीना एवं कृष्णशिला आवासीय परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आयोजन का आनंद लिया। पूरा परिसर धार्मिक उत्साह और श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।




