Sonbhadra News : मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को एक युवक द्वारा ननिहाल आई तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

sonbhadra
1:57 PM, August 30, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । जनपद के राबर्ट्सगंज थाना अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को एक युवक द्वारा ननिहाल आई तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है l
अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को सायं हेल्प लाइन 1090 के माध्यम से थाना राबर्ट्सगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्ची को अनूप पटेल द्वारा टाफी देने के बहाने बहला फुसला कर ले जाया गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया गया है l आरोपी दुष्कर्म के बाद बच्ची को उसके घर छोड़ कर चला गया l ए एस पी ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा मौक़ा मुआयना करने के बाद पीड़िता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है l उन्होंने बताया कि बच्ची को कोई अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है और वह स्वस्थ है l
ए एस पी ने बताया कि उक्त मामले में थाना राबर्ट्सगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर प्रयास किया जा रहा है l




