Sonbhadra News : 6 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
ओबरा पुलिस ने 6 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
6:33 PM, March 26, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा पुलिस ने थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 57/2026 धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त सुनील कुमार (28) पुत्र भरोस उर्फ पारस भारती, निवासी ग्राम खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक बुधवार को शाम 18:30 बजे आरो पानी टंकी, खैरटिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।




