Sonbhadra News : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
तहरीर में वादिनी ने पुलिस को बताया कि उसके विवाहित पड़ोसी विशांत ने उसे शादी का झाँसा देकर विगत 6 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को उसका यौन शोषण किया l

sonbhadra
4:35 PM, October 22, 2026
घनश्याम पांडेय/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र की पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म के एक कथित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l उक्त जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी l
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि जनपद के जुगैल थाना अंतर्गत निवासी एक 21 वर्षीया युवती ने जुगैल थाने में बुधवार को एक लिखित तहरीर के माध्यम से शिकायत की l तहरीर में वादिनी ने पुलिस को बताया कि उसके विवाहित पड़ोसी विशांत ने उसे शादी का झाँसा देकर विगत 6 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को उसका यौन शोषण किया l एस पी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10.10 बजे जोरबा गेट , थाना जुगैल से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया l




