Sonbhadra News : रहमतों व बरकतों का महीना है रमजानुल मुबारक- उस्मान अली
नगर के जामा मस्जिद में रविवार देर शाम हाफीज शादाब रजा मिस्बाही ने तरावीह मुकम्मल कराई ।

sonbhadra
5:55 PM, March 9, 2026
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । नगर के जामा मस्जिद में रविवार देर शाम हाफीज शादाब रजा मिस्बाही ने तरावीह मुकम्मल कराई । वहीं तरावीह मुकम्मल होने के बाद जामा मस्जिद में सभी मुस्लिम बन्धुओ ने शादाब रजा़ मिस्बाही को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया । तत्पश्चात जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना रमज़ान कादरी ने फरमाया कि रमजान उल मुकद्दस का महीना बड़ा बरकती महीना होता है। इसमें हम सब जितनी इबादत करें उतनी कम है। इस पाक महीने में कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें और अल्लाह हमें कुरान सुनाने की और सुनने की तौफीक अता फरमाए। वहीं जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद ने बयान करते हुए फरमाया कि इस खास महीने मे मुसलमान अल्लाह के बंदे ज्यादा से ज्यादा रोजे रखे और इस वक्त हमारा अल्लाह तआला सख्त इम्तिहान ले रहा है। जो भी मुसलमान बंदा इतनी शिद्दत से गर्मी में रोजे रखता है अल्लाह तआला उसकी हर जायज मुरादें पूरी कर देता है और उसके गुनाह माफ कर दिए जाते हैं। इसलिए हम मुसलमानों को चाहिए कि रमजान मुकद्दस के महीने में ज्यादा से ज्यादा रोजे रखें और कुरान की तिलावत ज्यादा से ज्यादा करें। वहीं इस खास मौके पर चेयरमैन उस्मान अली ने कहा कि रमजानुल मुकद्दस का पाक महीना बड़ा बरकत वाला महीना होता है । इस महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत रोजेदारों के ऊपर बेशुमार रहमते नाजिल फरमाता है। वहीं अन्त में चेयरमैन उस्मान अली ने पूरे आवाम की तरफ से हाफीज शादाब रजा़ मिस्बाही को फूल माला पहनाकर तोहफा व नजराना दिया। इस प्रोग्राम का सफल संचालन अंजुमन सेक्रेटरी महफूज आरीफ ने किया। इस मौके पर मो. अब्दुल्लाह ,ईदू भाई, डां जमालुद्दीन उर्फ मुन्ना,डां जावेद अख्तर ,एम. एम. खान, रियाज अहमद, इस्हाक अहमद,इस्तियाक अहमद,सरफराज अंसारी,सभासद सलीम कुरैशी,अतहर कुरैशी,रिजवान अहमद,अनीस अहमद,सलमान कुरैशी ,नसीम खान, भाईजान , सरफुद्दीन,बरकत अली,सहित सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे।




