Sonbhadra News : रामविचार गौतम बने बसपा मंडल प्रभारी
बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर कार्यकर्ता रामविचार गौतम को पार्टी सुप्रीमो ने कार्य क्षेत्र का आबंटन कर मिर्जापुर जोन प्रभारी बनाया है ।

sonbhadra
4:37 PM, May 2, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर कार्यकर्ता रामविचार गौतम को पार्टी सुप्रीमो ने कार्य क्षेत्र का आबंटन कर मिर्जापुर जोन प्रभारी बनाया है जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने खुशी इजहार करते हुए कहा कि उनके अगुवाई में संगठन को और मजबूती मिलेगी। विधान सभा प्रभारी संदीप कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि दुद्धी क्षेत्र के रहने वाले रामविचार गौतम बसपा के लिए समर्पित पूर्णकालिक मिशनरी लगातार 30 वर्षों से कार्य कर रहे हैं।




