ब्रेकिंग न्यूज़

Sonbhadra News : 501 असहायों को रामनगीना विंध्य जनसेवा ट्रस्ट ने बांटे कंबल,दुद्धी तहसीलदार के हाथों हुआ कंबल वितरण

ठंड से राहत के लिए शनिवार को रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा मझौली गाँव के 501 जरूरतमंदो में कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव रहें।

news-img

ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण करते आनंद प्रकाश सिंह यादव, तहसीलदार का स्वागत करते हुए मुख्य ट्रस्टी

sonbhadra

7:32 PM, January 11, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश (संवाददाता )


दुद्धी, सोनभद्र। ठंड से राहत के लिए शनिवार को रामनगीना विंध्य ट्रस्ट के द्वारा मझौली गाँव के  501 जरूरतमंदो में कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव रहें। मुख्य अतिथि एवं ट्रस्टी आनंद प्रकाश यादव के हाथों गरीबों असहायों में कंबल वितरित की गई। 
मुख्य अतिथि तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया जाना पुण्य का काम हैं। कंबल वितरण ठंड से राहत मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि ठंड में अनावश्यक रूप से बिना गर्म कपड़ो के बाहर न निकलें, बहुत जरूरी होने पर सिर ढककर ही बाहर निकले और शाम सुबह अलाव का भी सहारा लें।

रामनगीना विंध्य जनसेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आनंद प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीणों के बीच हर साल ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि गाँव के जरूरतमंदो के आज शनिवार को 501 कंबल वितरण किया गया हैं। 

इस मौके पर पूर्व प्रधान मोतीलाल गुप्ता एवं संस्थान के उपेंद्र यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु,शशिकांत यादव, विपिन यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.