Sonbhadra news : नारद मोह मंचन के साथ कोन में रामलीला मंचन शुरू
प्रत्येक वर्ष की भांति कोन में रामलीला मंचन की शुरुआत रविवार की सांय से प्रारंभ हो गई,

sonbhadra
5:56 PM, October 5, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । प्रत्येक वर्ष की भांति कोन में रामलीला मंचन की शुरुआत रविवार की सांय से प्रारंभ हो गई, रविवार की रात्रि में रामलीला मंचन का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, कुसुम शर्मा, ग्राम प्रधान समेत तमाम लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर प्रारंभ कराया, बतौर मुख्य अतिथि शशांक शेखर मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला मंचन से भक्ति भाव के साथ साथ प्रभु राम के सचित्र चित्रण देखने मात्र से हमारे जीवन में पारिवारिक जीवन बहुत लाभ मिलता है। कुसुम शर्मा ने कही की कोन का रामलीला पुर्वजों से चली आ रही है जो दिन-प्रतिदिन बेहतर प्रदर्शन किया जाता है, सभी लोग शांति सौहार्द भाईचारा से मंचन का लाभ उठायें, मंचन देख सभी ने व्यास समेत कलाकारों का तारीफ किया इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल,संतोष जायसवाल, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, भूपेंद्र शर्मा, अनूज त्रिपाठी, अजय जायसवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे




