Sonbhadra News : विंढमगंज में रामलीला के मंचन का हुआ शुभारम्भ
राम जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित हुआ श्रीरामलीला का मंचन

सोनभद्र
12:24 PM, September 22, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के बुटबेढवा ग्राम पंचायत में स्थित रामलीला फड़ प्रांगण में बीते रविवार की रात राम-जानकी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ एमएलसी प्रतिनिधि धीरज सिंह व वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने पूजन और फीता काटकर किया गया।
धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण इस आयोजन में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला के प्रथम दिन बिहार राज्य से आए रामलीला मंडली के कलाकारों के द्वारा नारद मोह का मंचन देर रात्रि लगभग 11:00 बजे तक किया गया।
इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि धीरज सिंह ने मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही सौभाग्य शाली है विंढमगंज क्षेत्र जो भगवान श्री राम के लीलाओं का मंचन कराकर अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए वचनबद्ध है जो प्रभु श्री राम का नहीं वह किसी काम का नहीं ।आप सभी लोग पूरे उत्साह और शांतिपूर्ण वातावरण में नवरात्रि का महापर्व पूरे निष्ठा के साथ करें आपकी हर मनोकामना आवश्यक पूरी होगी, भाजपा नेता रामेश्वर राय ने कहा कि मेरा जन्मस्थली ही यही है मुझे आज इस रामलीला फड में हो रहे रामलीला को देखकर अपना बचपन याद आ रहा है मैं भी कभी इसी स्थान पर घर से बोरा बिछा कर रामलीला देखा करते थे। आप सभी लोग भगवान श्री राम के अपना आदर्श मानते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लें।
इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ गौरव सिंह, डॉक्टर राकेश, दिलीप पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, राकेश केशरी, अशोक जायसवाल, ग्राम प्रधान तारा देवी, संजय गुप्ता, सुमित राज, उदय जायसवाल, सुमन गुप्ता, नंदलाल तिवारी, राजू गुप्ता, ओमप्रकाश रावत, कार्तिक चंद्रवंशी, राजकमल, चंदन मौर्य ,रोशन गुप्ता सहित दर्जनों रामलीला कमेटी के लोग शांतिपूर्ण व्यवस्था को बनाए रखने में लग रहे।




