Sonbhadra News : सागोबांध में रामलीला समिति का हुआ गठन
छत्तीसगढ़ से लगे सागोबांध में सोमवार को देर शाम भव्य रामलीला मंचन हेतु राम जानकी रामलीला समिति का गठन हुआ

sonbhadra
4:55 PM, September 10, 2024
आर.के. (संवाददाता)
सागोबांध । बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ से लगे सागोबांध में सोमवार को देर शाम भव्य रामलीला मंचन हेतु राम जानकी रामलीला समिति का गठन हुआ। उपस्थित ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से सुजीत कुमार गुप्ता को अध्यक्ष विजय गुप्ता को उपाध्यक्ष व घनश्याम गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद हेतु चयन किया। वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफल निर्देशक की भूमिका रंगनाथ करेंगे। इस समिति के संरक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि अच्छी तरह से रामलीला मंचन हेतु 20 सितंबर से पुर्नभ्यास तथा 2 अक्टूबर से रामलीला का मंचन आरंभ होगा। रामलीला के साथ भव्य दुर्गा पूजा का भी आयोजन किया जाएगा।




