Sonbhadra News : महुली में रामलीला समिति का हुआ गठन, अरविन्द बने अध्यक्ष
दुद्धी ब्लाक के महुली में रविवार को राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की बैठक किया गया। जिसमें पिछले वर्ष की कमेटी को भग कर नया कमेटी का गठन किया गया।

sonbhadra
11:21 PM, September 15, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । दुद्धी ब्लाक के महुली में रविवार को राजा बरियार शाह रामलीला कमेटी की बैठक किया गया। जिसमें पिछले वर्ष की कमेटी को भग कर नया कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से अरविंद जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष सोनू जौहरी ,विरेन्द्र कुमार व राजकपूर तथा सचिव के पद पर नन्द किशोर व राकेश कनौजिया को चुना गया ।
कोषाध्यक्ष अमित कुमार व अमानुल्ला को संयुक्त रूप से नव निर्वाचित कमेटी ने घोषित किया। रामलीला कमेटी के प्रवन्धक के लिए विजेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, बुद्ध नाथ ,राजनाथ गोस्वामी, विवेक कनौजिया को जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य संरक्षक के रूप में संजीव कुमार जौहरी जो पूर्व में भी समिति के लिए तथा गाँव के लिए समर्पित जिनकी आज उपस्थिति नही होने के बावजूद भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने की बावत प्रतिबद्धता के साथ हामी भरी गई।
समिति के संरक्षक के रूप में वेद प्रकाश यादव,भल्लू राम कन्नौजिया, रामकेश जायसवाल, कामेश्वर कनौजिया ,राजदेव जायसवाल ने अपना अमूल्य सहयोग दिया है,को बनाया गया है।
रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि रामजन्म लीला से लेकर अनवरत विजयदशमी तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।
आपको बता दें कि विगत 61 वर्षो से रामलीला का मंचन अपने आप में खुद परम्परा को सँजोये हुए है।इसी मिट्टी में जन्मे जो इस मंच पर अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं,उनकी आज भी यश इसी मिट्टी की गीत गाती है।




