Sonbhadra News : रामलाल चेरो बने भाजपा मंडल अध्यक्ष कोन
भाजपा मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो के नाम की सूची जारी होते ही मंडल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष बनने जर बाद बधाई देते लोग
sonbhadra
2:48 PM, December 31, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष का कोन में हुआ जोरदार स्वागत
कोन (सोनभद्र) । भाजपा मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो के नाम की सूची जारी होते ही मंडल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष कोन रामलाल चेरो कार्यकर्ताओं के साथ वरिष्ठ नेता भाजपा/पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी व पूर्व मंडल अध्यक्ष/ प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा के आवास पर भेंट करने पहुंचा जहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का मुंह मीठा कराते हुए जोरदार स्वागत किया, श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर लगन से कार्य करें ताकि सरकार की योजनाओं की लाभ हर पात्र व्यक्तियों तक पहुंच सके।व प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ रखकर टीम भावना से कार्य करने की सलाह दिए ताकि संगठन को मजबूती मिले। बहुत दिनों से मंडल अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी परन्तु रविवार को रामलाल के नाम पर मुहर लगते ही युवा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।सभी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा, पूर्व प्रमुख वंशीधर ,विद्यानंद तिवारी,राकेश तिवारी,अलख नारायण शुक्ला, शिवप्रसाद ,उमाशंकर, विरेन्द्र राय, रमेश चौबे, जगरनाथ शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




