Sonbhadra News : हिण्डालको रेणुकूट में भक्तिभाव से मनाया गया रामनवमी एवं संस्थापक दिवस
प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम का जन्मदिवस- रामनवमी तथा हिण्डाल्को के संस्थापक स्व. बाबू घनश्यामदास जी बिड़ला का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया।

sonbhadra
7:24 PM, March 28, 2026
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान श्रीराम का जन्मदिवस- रामनवमी तथा हिण्डाल्को के संस्थापक स्व. बाबू घनश्यामदास जी बिड़ला का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया। हिण्डालको मनोरंजनालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के सी.ओ.ओ समीर नायक, विशिष्ट अतिथि स्मेल्टर हेड जयेश पवार व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं तथा मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर एवं प्रभु श्री राम तथा स्व घनश्यामदास जी बिड़ला के चित्रों पर माल्यार्पण कर र्कायक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में गीतकार सुचेता भट्टाचार्या एवं उनकी टीम ने भजन को अपने सुमधुर स्वर में गाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों ने भगवान श्री राम तथा स्व. घनश्यामदास बिड़ला के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी राजेश कपूर, डॉक्टर अजय गुगलानी, कर्नल (से.नि.) रोहित शर्मा, तापस चौधरी, सुनील कांत पांडेय, यशवंत कुमार, राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन मनोरंजनालय के इन्चार्ज वेद प्रकाश ने किया।




