Sonbhadra News : सज गया राम दरबार, कल से नगर में गुजेंगी मानस की चौपाइयां
रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब मे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का शुभारंभ 24 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक प्रातः 7 बजे से प्रभु का शृंगार पूजन एवं आरती एवं प्रातः 9 बजे से आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र.

राम दरबार का दृश्य
sonbhadra
8:15 PM, December 23, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज स्थित आरटीएस क्लब मे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का शुभारंभ 24 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक प्रातः 7 बजे से प्रभु का शृंगार पूजन एवं आरती एवं प्रातः 9 बजे से आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में मानस पाठ होगा तथा शाम 7 बजे से सुप्रसिद्ध कथा वाचक नीरज भाई द्वारा संगीतमय राम कथा वाचन होगा।
25 दिसंबर दिन बुधवार मध्यांतर के बाद प्रभु श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव, 26 दिसंबर दिन गुरुवार को मध्यांतर के बाद प्रभु श्री राम विवाह, 31 दिसंबर दिन मंगलवार को मध्यांतर के बाद रावण वध, 1 जनवरी 2025 दिन बुधवार को प्रातः 9 बजे से प्रभु श्री राम जी का राज्याभिषेक, 2 जनवरी को प्रातः 11 से प्रभु का भंडारा एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1 बजे से प्रभु श्री राम जी की शोभा यात्रा एवं रात्रि 9 बजे मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि "यह महायज्ञ काशी रत्नालंकृत आचार्य श्री सूर्य लाल मिश्रा के आचार्यत्व 111 भू देवों द्वारा नवाह पारायण होगा, महायज्ञ के यजमान सत्यपाल जैन होंगे। और पूरी व्यवस्था की देखरेख राकेश त्रिपाठी करेंगे। उन्होंने आगे बताया कि आरटीएस क्लब के मंच पर राम दरबार सज गया है। मूर्ति का निर्माण काशी के कलाकार द्वारा किया गया है और मंच को साज-सज्जा देने के लिए वाराणसी कोलकाता के कलाकारों द्वारा भव्य रूप प्रदान किया जा चुका है।"
मंच आचार्य पं0 संतोष कुमार द्विवेदी, पं0 शिव कुमार शास्त्री, पं0 अनिल पांडेय, पं0 यशवंत पांडे द्वारा राम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा चुकी है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से संपूर्ण नगर राममय में हो गया है। 29 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का यह 30वाँ वर्ष है।




