Sonbhadra News : बागेश्वर धाम पद यात्रा के समर्थन में निकली रैली, उमड़ी भीड़
बागेश्वर धाम के पद यात्रा के समर्थन में कुरहुल हनुमान मंदिर से विशाल रैली निकल गई जो चोपन हुए होते हुए डाला वैष्णो मंदिर तक जाएगी ।

बागेश्वर धाम पद यात्रा के समर्थन में निकली रैली
sonbhadra
2:25 PM, November 29, 2024
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । बागेश्वर धाम के पद यात्रा के समर्थन में कुरहुल हनुमान मंदिर से विशाल रैली निकल गई जो चोपन हुए होते हुए डाला वैष्णो मंदिर तक जाएगी। जिसके आयोजक रूद्रमणि तिवारी ने बताया कि या रैली बाबा बागेश्वर के महंत द्वारा निकाली गई पदयात्रा के समर्थन में निकाली जा रही है जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सपा प्रत्याशी सुनील सिंह गोड़ भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे अरुण दुबे सहित काफी संख्या में लोगों ने रैली में भाग लिया पूरा ग्रामीण अंचल श्री राम के जयकारे से गूंज मन हो गया जगह-जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर रैली में शामिल लोगों के ऊपर पुष्प अर्पित किए एक अलग ही प्रकार का उत्साह इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में देखा गया




