Sonbhadra News : चुर्क-घुर्मा नगरपंचायत में निकाली गई हर घर तिरंगा रैली
नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में हर घर तिरंगा’ रैली का कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो एवं बाजार में रैली निकाला गया

sonbhadra
4:56 PM, August 13, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में हर घर तिरंगा’ रैली का कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो एवं बाजार में रैली निकाला गया। जिसमें नगरवासियों से अनुरोध किया गया कि आज दिनांक 13 अगस्त 2024 से दिनांक 15 अगस्त 2024 तक अपने-अपने घरों के छत, बालकनी,आंगन इत्यादि जगहों पर तिरंगा झंडा लगाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान करें एवं आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ को बहुत ही हर्सोल्लास से मनाया जाए। जिसमें सभी सदस्यगण, कर्मचारी एवं स्थानीय निवासी सम्मलित रहें। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव व वार्ड के सदस्य सूरज चन्द्रवंशी,रूपेश कुमार,हिमांशु, पूनम देवी,अजय सिंह,विशाल सिंह,अशफाक कुरैशी,मनोज, निर्मल एवं कर्मचारी शितला प्रसाद,रामराज,नवल कुमार सोनी,अवनीश श्रीवास्तव,सुनील कुमार,शहाबुद्दीन,आदित्य कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहें।




