Sonbhadra News : सन क्लब सोसायटी के अध्यक्ष बने राजेन्द्र गुप्ता
सन क्लब सोसायटी के नए अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र गुप्ता को चुना गया

सोनभद्र
12:09 PM, September 16, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)।थाना क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सन क्लब सोसाइटी की रविवार शाम को हुई बैठक में नई सन क्लब सोसायटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष , संयोजक अजय कुमार गुप्ता ,उप संयोजक अविनाश अग्रवाल को बनाना गया है। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने गतवर्ष के आय-व्यय का लेखा- जोखा पेश किया। बता दें कि स्थानीय इलाके में सन क्लब सोसाइटी द्वारा पूजा स्थल पर विशाल मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न कराया जाता है। अगले बैठक में कार्यकारणी सदस्य का चयन होगा। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार,सुमन गुप्ता ,ओम प्रकाश रावत लवकुश चंद्रवंशी, डीसी गुप्ता, संतोष गुप्ता,मनोज गुप्ता,दिनेश गुप्ता,सत्यम जायसवाल, अक्षैयवर लाल, विक्की , कार्तिक चंद्रवंशी,राजकमल,आंनद द्विवेदी ,संजय द्विवेदी ,अमित केशरी,समेत क्लब के अन्य लोग मौजूद थे ।




