Sonbhadra news : किसानों के उम्मीद पे बारिश का कहर किसानों का फसल बर्बाद
बभनी ब्लाक के बिभिन्न गांवों मे बे मौसम बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। धान की फसल को अधिक मात्रा मे क्षति हुआ है।

sonbhadra
5:03 PM, October 29, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी। बभनी ब्लाक के बिभिन्न गांवों मे बे मौसम बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। धान की फसल को अधिक मात्रा मे क्षति हुआ है। खेतो मे पानी भर जाने से फसल बर्बाद हो रहा है। किसान नरेश गुप्ता ने बताया की धान की फसल पक चूका है बे मौसम बारिश के चलते खेतो मे पानी भर गया है फसल गिर कर पानी मे डूब गया है अगर बारिश इसी तरह होता रहा तो फ़सल जमने लगेगा। वही राम सागर सेवढ़ी टोला ने बताया की धान की फ़सल काट कर खलिहान मे रखा गया है जो पानी मे भीग कर बर्बाद हो रहा है। वही सतबहनी,बरवाटोला, सालेनाग बभनी, खोतोमहुवा के किसानों का कहना है की इस वर्ष धान की पैदा वार अच्छा था लोगो मे आस था की अच्छा मुनाफा होगा लेकिन बे मौसम बारिश ने लोगो के उम्मीद को भी बारिश की तरह बहादिया किसानों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।



