Sonbhadra News : रेलवे की चूक या लापरवाही, पटरी पार करते दिखे यात्री
हादसे बता कर नहीं आते । यह वायरल तस्वीर चोपन जंक्शन की है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि रेलवे ओवरब्रिज होने के वावजूद बड़ी संख्या में यात्री रेलवे पटरियों को पार कर आ-जा रहे हैं।

sonbhadra
1:02 PM, August 29, 2026
शांतनु कुमार/घनश्याम पांडेय
चोपन (सोनभद्र) । हादसे बता कर नहीं आते । यह वायरल तस्वीर चोपन जंक्शन की है। हालांकि इस तस्वीर की पुष्टि जनपद न्यूज live नहीं करता। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि रेलवे ओवरब्रिज होने के वावजूद बड़ी संख्या में यात्री रेलवे पटरियों को पार कर आ-जा रहे हैं। हैरान करने वाली इस तस्वीर को देखकर सुरक्षा व्यवस्था के दावे की कलई खुल गयी।
तस्वीरों में सबसे चिंताजनक बात यह है कि ट्रैक पार करने वालों में महिलाएं, बच्चे के अलावा बुजुर्ग भी शामिल हैं।
अब आप कल्पना कीजिये कि इस दौरान यदि अचानक कोई ट्रेन आ जाए तो क्या होगा।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि पटरियां पार कर जा रहे लोग क्या बिना टिकट यात्रा कर रहे थे जो शार्टकट निकल लिए। इस पूरी लापरवाही मामले में जहाँ जीआरपी पूर्ण रूप से जिम्मेदार है वहीं टीसी पर भी सवाल खड़ा होता है कि आखिर वे कहाँ थे। यदि पटरी पार कर जाने वाले यात्रियों की टिकट चेक हुए तो उन्हें पटरी पर जाने से क्यों नहीं रोका गया।
लोगों का कहना है कि ट्रेन रुकते ही जीआरपी को प्लेटफार्म पर मौजूद रहना चाहिए। यदि जीआरपी रहती तो शायद यह तस्वीर वायरल नहीं होती। लोगों का यह भी मानना है कि रेलवे प्रशासन को समय-समय पर चेतावनी संदेश का एनाउंसमेंट करना चाहिए।
बहरहाल यह कोई पहला मामला नहीं है जब यात्रियों की रेलवे ट्रैक पार करने की तस्वीरें वायरल हुई है। लेकिन कभी कोई कार्यवाही न होना यह बताता है कि सुरक्षा के नाम पर खिलवाड़ होना रेलवे प्रशासन के लिए शायद आम बात है।




