Sonbhadra News : रॉबर्ट्सगंज विधानसभा प्रभारी बने राहुल राव
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की 42 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा की जिम्मेदारी युवा नेता राहुल कुमार राव को सौंपी गई है।

sonbhadra
1:59 PM, September 22, 2026
प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की 42 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा की जिम्मेदारी युवा नेता राहुल कुमार राव को सौंपी गई है।
राहुल कुमार राव बीटेक किये हुए हैं और वर्तमान में गुल्लीडार, पन्नूगंज में रहते हैं। वर्ष 2020 से राजनीति में सक्रिय राहुल वर्ष 2023 से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
राहुल की पहचान खासतौर पर युवा ऊर्जा, सक्रियता और युवाओं के बीच मजबूत जुड़ाव के रूप में बनी है। राहुल की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि विधानसभा की जिम्मेदारी मिलने से युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने को नई गति मिलेगी।
पार्टी जिलाध्यक्ष रविकांत ने राहुल कुमार राव को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि राहुल की युवा ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल अपनी जिम्मेदारी पूरी सक्रियता से निभाएंगे।




