Sonbhadra News : जन्में है रघुरईया....अवध में बाजें बधाईया......भजन संध्या में झूमे भक्त
श्रीराम नवमी पर शुक्रवार की देर शाम को नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित गायकों ने सोहर गाया.....

sonbhadra
6:38 PM, March 28, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• श्रीराम जन्मोत्सव पर हुआ भव्य भजन संध्या का आयोजन, झूमे भक्त
• गायकों ने सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत की दी प्रस्तुति
• मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडे ने की श्रीराम की भव्य संध्या आरती
सोनभद्र । श्रीराम नवमी पर शुक्रवार की देर शाम को नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित गायकों ने सोहर गाया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने श्रीराम की भव्य संध्या आरती की, जिसमे भारी संख्या में भक्त शामिल हुए। वहीं संकट मोचन मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था।
वहीं भजन संध्या में वाराणसी से आए सुप्रसिद्ध गायक कौशल कुमार ने जन्मे हैं रघुराई अवध में बाजें बधइयां..,जुग जुग जियो रे कौशल्या मैया, धनि धनि चइत महीनवा सहित अन्य सोहर, गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजन गायकों के साथ हरमुनियम पर उमाकांत पाण्डेय व ढोलक पर नंदलाल विश्वकर्मा ने साथ निभाया।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि "हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में राजा दशरथ के यहां हुआ था। हिंदू धर्म में राम नवमी के त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान राम की विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की जाती है। रामनवमी का पर्व प्रभु राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिलती है।"
वहीं कार्यक्रम का समापन भक्तों में प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर राजन, संतोष शुक्ला, केतन, हिमांशु, दादे, अभिषेक, राहुल, शिवम्, शिवेंद्र, आत्मराम, अमरेश गुप्ता, देवानंद, अजय, अरुण, कन्हैया, गोलू, राजा, मोनू, सूरज गुप्ता अभिषेक, राजीव, प्रखर, अमन, अर्पित गुप्ता, राहुल ओझा सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।




