Sonbhadra News : दुद्धी में अभी से बालू डम्प को लेकर उठने लगे सवाल ? पढ़िये क्या बोले अधिकारी
दुद्धी क्षेत्र के कोरगी बालू खनन साइड पर अभी से बालू डम्प का खेल शुरू होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाए शुरू हो गई हैं।

sonbhadra
10:06 AM, February 27, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । दुद्धी क्षेत्र के बालू खनन साइड पर अभी से बालू डम्प का खेल शुरू होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाए शुरू हो गई हैं। हालांकि अधिकारी ऐसी जानकारी न होने की बात कर रहे हैं वहीं लोगों का कहना हैं कि इसके पूर्व अधिकांश बार बालू डम्प की प्रक्रिया मई या जून माह में होती थी क्योंकि 1 जुलाई से 30 सितंबर तक एनजीटी के आदेशानुसार खनन बंद रहती हैं, इसलिए खनन पट्टाधारक खनन विभाग के आदेश पर बालू डम्प करके लगभग 3 माह बेचते हैं । लेकिन दुद्धी क्षेत्र के दुमहान गाँव में फ़रवरी माह से बालू डंपिंग का कार्य चलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर ज़ब 30 जून तक खनन साइड से ही बालू बिक्री का आदेश हैं तो आखिर पहले बालू डम्प करने की क्या आवश्यकता हैं।
धड़ल्ले दौड़ रही ओवरलोड बालू की गाड़ियां
जिलाधिकारी के सख्त आदेश के बाद भी दुद्धी क्षेत्र में बालू लदी ओवरलोड गाड़ियां धड़ल्ले से दौड़ रही हैं, जिसको लेकर दुद्धी कस्बे में जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है तथा गाड़ियों की रफ्तार इतनी रहती है कि लोग डरे सहमे रहते हैं । इन दोनों यूपी बोर्ड की परीक्षा भी चल रही है, ऐसे में परीक्षार्थियों को भी कभी-कभी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है । परीक्षार्थियों को हमेशा डर रहता है कि जाम के कारण परीक्षा न छूट जाए। लोगों ने ओवरलोड गाड़ियों के संचालक पर रोक लगाई जाने की मांग की है।
ओवरलोड परिवहन एवं भंडारण को लेकर उप जिला अधिकारी निखिल यादव ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो इसे मैं इसे तत्काल दिखवाता हूं ओवरलोड परिवहन पर सख्त कार्रवाई होगी।
वही खनन अधिकारी सोनभद्र ने बताया कि बालू भंडारण का परमिशन हुआ है । उनसे पूछा गया कि भंडारण करने की कितनी क्षमता है तो इसके संबंध में उन्होंने कहा कि यह देखकर बता पाऊंगा कि भंडारण क्षमता कितनी है। उन्होंने यह भी बताया कि दुद्धी तहसील क्षेत्र मैं कुल तीन बालू साइड वर्तमान में संचालित है।




