Sonbhadra News : जीरो टॉलरेंस के दावे पर सवाल! एनआरएलएम में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच ठंडी, 12 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच सोनभद्र में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर कार्रवाई की रफ्तार सवालों के घेरे में है। विकास खंड घोरावल के शाहगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय....

news-img

sonbhadra

1:38 PM, April 16, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के दावों के बीच सोनभद्र में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों पर कार्रवाई की रफ्तार सवालों के घेरे में है। विकास खंड घोरावल के शाहगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत चल रही योजनाओं में घोटाले और रिश्वतखोरी के आरोप सामने आने के बाद जांच के आदेश तो दे दिए गए, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ पाई है। इससे पीड़ित समूह सखियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

जांच के नाम पर ‘टालमटोल’ -

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ जागृति अवस्थी ने डीडीओ और संबंधित बीडीओ की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की थी, लेकिन अब तक जांच में कोई ठोस प्रगति नहीं दिखी है। समूह सखियों का आरोप है कि जांच केवल कागजों तक सीमित है और मामले को जानबूझकर टरकाया जा रहा है।

रिश्वत और धमकी के आरोप -

बताते चलें कि बीते 5 अप्रैल को घोरावल के शाहगंज स्थित बुद्धा स्वयं सहायता समूह कार्यालय पर बड़ी संख्या में समूह सखियां पहुंचीं और बीएमएम प्रदीप जायसवाल व समूह कर्मचारी पूजा पर गंभीर आरोप लगाए। सखियों का कहना है कि उनसे डीसी एनआरएलएम के नाम पर रिश्वत मांगी जाती थी। वहीं विरोध करने पर मानदेय रोकने और नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती थी, जिससे वे मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर थीं।

समूह से जुड़ी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया था कि उनसे जबरन ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कराए जाते थे। इतना ही नहीं, खाते से निकाले जा रहे पैसों की जानकारी तक उन्हें नहीं दी जाती थी। यह आरोप न सिर्फ वित्तीय अनियमितता बल्कि पूरे सिस्टम में गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं।

पीड़ितों में बढ़ रहा आक्रोश -

जांच में देरी से नाराज समूह सखियों का कहना है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। उनका कहना है कि सरकार की योजनाएं जमीन पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही हैं।

ये रही मौजूद -

इस दौरान श्यामा, स्वेता, सुनीता, सुनीता देवी, गुड़िया, दीपा कुमारी, दुर्गादेवी, सीता, मौसमी, वर्तिका देवी, मीरा, प्रेमलता, राजकुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही। 

"बहरहाल जीरो टॉलरेंस की नीति तभी असरदार मानी जाएगी, जब ऐसे मामलों में तेजी से कार्रवाई नजर आए लेकिन सोनभद्र में हालात इसके उलट दिख रहे हैं, जहां शिकायतें हैं, आरोप हैं लेकिन कार्रवाई नदारद है। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला भी फाइलों में दफन होगा या फिर वास्तव में जिम्मेदारों पर शिकंजा कसकर एक मिसाल पेश की जाएगी।"

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.